शेयर मंथन में खोजें

तो इस खबर से यस बैंक (Yes Bank) में आयी 12% से ज्यादा की उछाल

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में आज 12% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

खबरों के अनुसार कुछ प्राइवेट इक्विटी (पीई) फर्मों ने बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रुचि दिखायी है। खबर के मुताबिक अमेरिका की एक पीई निवेशक ने बैंक की 85 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है। यह पीई फर्म एक समूह का हिस्सा है, जिसमें तीन और पीई कंपनियाँ हैं, जो कुल 20% तक हिस्सेदारी खरीद सकती हैं।
खबर के अनुसार इस बारे में बैंक तिमाही नतीजे पेश करने के बाद कोई घोषणा कर सकता है। बैंक बुधवार 17 जुलाई को नतीजे पेश करने जा रहा है।
इस खबर यस बैंक के शेयर पर काफी अच्छा असर देखने को मिला है। बीएसई में बैंक का शेयर 93.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 94.35 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे बैंक के शेयर में जोरदार तेजी शुरू हुई, जिससे यह 104.50 रुपये के भाव तक चढ़ा।
कारोबार बंद होने से कुछ मिनट पहले यस बैंक के शेयरों में 11.40 रुपये या 12.23% की बढ़ोतरी के साथ 104.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 24,255.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 404.00 रुपये और निचला स्तर 85.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख