शेयर मंथन में खोजें

23 जुलाई को खुलने जा रहा है 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital) का राइट्स इश्यू

ब्रोकरेज और वित्तीय सलाहकार कंपनी 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital) के शेयर भाव में आज 5% की कमजोरी दिख रही है।

कंपनी का शेयर 5% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है। दरअसल 23 जुलाई को कंपनी का राइट्स इश्यू खुलने जा रहा है, जो आवेदन के लिए 06 अगस्त तक खुला रहेगा।
5पैसा कैपिटल राइट्स इश्यू में 10 रुपये मूल कीमत वाले 1,27,39,022 इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी इन शेयरों को 70 रुपये के अधिमूल्य (Premium) के साथ 80 रुपये की दर से जारी करेगी। 5पैसा कैपिटल को राइट्स इश्यू से करीब 101.91 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
राइट्स इश्यू खुलने की खबर से 5पैसा कैपिटल के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 240.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 245.00 रुपये पर खुला, मगर शुरू में ही नीचे फिसल गया।
करीब 11 बजे 5पैसा कैपिटल के शेयरों में 12.00 रुपये या 4.98% की कमजोरी के साथ 228.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 583.07 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 270.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 104.12 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख