शेयर मंथन में खोजें

इस खबर के कारण 7.5% टूटा इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) का शेयर

वित्तीय सेवा प्रदाता इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) के शेयर में करीब 7.5% की गिरावट आयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी अपने पूँजी व्यापार में हिस्सेदारी बेच सकती है। एक खबर के मुताबिक इडेलवाइज फाइनेंशियल करीब 2,000 करोड़ रुपये में इडेलवाइज वेल्थ मैनेजमेंट (Edelweiss Wealth Management) की 20% हिस्सेदारी बेचने के लिए अमेरिका की कोरा मैनेजमेंट (Kora Management) के साथ बातचीत कर रही है। इससे कंपनी को अपने ऋण दायित्वों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस खबर को लेकर स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) ने कंपनी से सफाई माँगी है।
बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 174.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 175.80 रुपये पर खुल कर सुबह से ही दबाव में है। अभी तक के कारोबार में यह 153.00 रुपये के निचले तक फिसला है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 7.47 रुपये या 13.00% की गिरावट के साथ 161.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,045.69 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 329.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 116.15 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख