शेयर मंथन में खोजें

3% बढ़ा एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) के मुनाफे में 3% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का मुनाफा 197.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 203.9 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो जनवरी-मार्च तिमाही में रहे 191.5 करोड़ रुपये के मुकाबले एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का मुनाफा 3.2% बढ़ा।
वहीं साल दर साल आधार पर ही रुपये में कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,152.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 17% की बढ़ोतरी के साथ 1,347.5 करोड़ रुपये रही, जबकि डॉलर आमदनी 15% की वृद्धि के साथ 19.4 करोड़ डॉलर रही। 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का एबिट मार्जिन 230 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17.1% रहा।
तिमाही के दौरान एलऐंडटी टेक्नोलॉजी ने लाखों डॉलर के 7 ठेके हासिल किये। साथ ही कंपनी ने 2 करोड़ डॉलर से अधिक वाले दो, 1 करोड़ डॉलर से अधिक वाले 5 क्लाइंट जोड़े।
दूसरी तरफ बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर शुक्रवार को 55.25 रुपये या 3.33% की गिरावट के साथ 1,606.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,706.99 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,852.50 रुपये और निचला स्तर 1,254.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख