शेयर मंथन में खोजें

तो इस घोषणा से मिला इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर को सहारा?

बाजार में जोरदार गिरावट के बावजूद प्रमुख विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) या इंडिगो के शेयर में करीब 3% की मजबूती है।

रविवार को इंडिगो के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें बोर्ड में निदेशकों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड में 4 स्वतंत्र निदेशकों के साथ कुल निदेशकों की संख्या बढ़ा कर 10 की जायेगी। हालाँकि अभी इस प्रस्ताव के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडिगो का शेयर 1,463.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,493.35 रुपये पर खुल कर शुरू में नीचे की ओर फिसला। मगर साढ़े 9 बजे के बाद से इसमें मजबूती शुरू हो गयी और इसने 1,518.60 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।
करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 43.15 रुपये या 2.95% की बढ़ोतरी के साथ 1,506.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 57,904.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,716.00 रुपये तक चढ़ा और 697.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख