शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) के मुनाफे में 200% की जोरदार बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 13.2 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) ने 39.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

मुनाफे में 200.75% की जोरदार बढ़ोतरी हुई, मगर कंपनी की शुद्ध आमदनी 226.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.8% की गिरावट के साथ 218 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही हिंदुस्तान मीडिया की तिमाही अन्य आमदनी 8.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 167.90% की बढ़ोतरी के साथ 13.6 करोड़ रुपये और एबिटा 19.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 78.5% की बढ़ोतरी के साथ 34.6 करोड़ रुपये हो गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान मीडिया का शेयर 82.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 81.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 97.70 रुपये के ऊपरी स्तक तक चढ़ा और 80.05 रुपये के निचले भाव तक गिरा।
अंत में कंपनी का शेयर 8.55 रुपये या 10.42% की वृद्धि के साथ 90.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 664.95 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 190.50 रुपये और 80.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख