शेयर मंथन में खोजें

सीजी पावर (CG Power) को सऊदी अरब में उच्च वोल्टेज सबस्टेशनों के लिए मिला ठेका

सीजी पावर (CG Power) को सऊदी अरब में 400 मेगावाट उच्च वोल्टेज सबस्टेशनों के लिए ठेका मिला है।

सीजी पावर को यह ठेका अपनी सहायक कंपनी सीजी होल्डिंग्स बेल्जियम (CG Holdings Belgium) के जरिये प्राप्त हुआ है। ठेके के तहत लगाये जाने वाले सबस्टेशन सऊदी अरब के बिजली ट्रांसमिशन ग्रिड से दुमत-अल जंदल लिंड फार्म को जोड़ेगा।
400 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाला दुमत-अल जंदल सऊदी अरब का पहला बड़े पैमाने पर लगने वाला ऑनशोर विंड फार्म होगा, जो मध्य-पूर्व में अब तक का सबसे बड़ा होगा।
बीएसई में सीजी पावर का शेयर 22.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 22.90 रुपये पर खुला, मगर शुरू में तेजी से नीचे की ओर गिरा। अभी तक के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 21.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
सत्र समाप्त होने से कुछ मिनट पहले सीजी पावर के शेयरों में 0.55 रुपये या 2.49% की कमजोरी के साथ 21.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,379.21 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 65.20 रुपये और 16.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख