शेयर मंथन में खोजें

नतीजों से पहले 2.5% फिसला कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रहा है।

इससे पहले बैंक के शेयर में करीब 2.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है। जानकारों ने बैंक का अप्रैल-जून तिमाही मुनाफा साल दर साल आधार पर 45.6% और तिमाही दर तिमाही आधार पर 6% बढ़ोतरी के साथ 1,492 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है।
वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी के साल दर साल आधार पर 22.4% और तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.7% बढ़ोतरी के साथ 3,161 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,499.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह लगभग सपाट 1,500.00 रुपये पर खुला, मगर शुरू में तेजी से नीचे की ओर गिरा। अभी तक के कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 1,449.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 2 बजे कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 37.30 रुपये या 2.49% की गिरावट के साथ 1,462.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,79,261.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,555.45 रुपये और 1,002.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख