शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 179.5% की जोरदार बढ़ोतरी, मगर कुल बिक्री घटी

जुलाई 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 179.5% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

मगर इसी अवधि में एक बार फिर कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17.8% की गिरावट दर्ज की गयी।
एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जुलाई 2018 में 5,483 इकाई से घट कर 2019 के इसी महीने में 4,505 इकाई रह गयी, जबकि निर्यात 127 इकाई के मुकाबले 355 इकाई हो गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल जुलाई ट्रैक्टर बिक्री 5,610 इकाइयों के मुकाबले 13.4% की गिरावट के साथ 4,860 इकाई रह गयी।
वही चालू वित्त वर्ष की अब तक की अवधि (अप्रैल-जुलाई) में देखें तो एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री में 13.9% और घरेलू बिक्री में 16.3% की गिरावट आयी है, जबकि निर्यात 88.3% बढ़ा है।
बिक्री में गिरावट का असर एस्कॉर्ट्स के शेयर पर साफ पड़ता दिख रहा है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 470.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 463.00 रुपये पर खुलने के बाद 452.70 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 7.90 रुपये या 1.68% की कमजोरी के साथ 462.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,665.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 928.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख