शेयर मंथन में खोजें

बिक्री में गिरावट से फिसला बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर

साल दर साल आधार पर जुलाई में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की वाहन बिक्री में 5% की गिरावट आयी।

जुलाई 2018 में कंपनी ने 4,00,343 इकाई की तुलना में 2019 की समान अवधि में 3,81,530 वाहन बेचे। इनमें बजाज ऑटो की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 3,32,680 इकाई से 3% घट कर 3,22,210 इकाई रही। वहीं बजाज ऑटो की कारोबारी वाहन बिकवाली 67,663 इकाई से 12% की गिरावट के साथ 59,320 इकाई रह गयी।
सालाना आधार पर ही बजाज ऑटो की घरेलू मोटरसाइकिल बिक्री 2,01,433 इकाई के मुकाबले 15% गिर कर 1,70.978 इकाई और मोटरसाइकिल निर्यात 1,31,247 इकाई के मुकाबले 15% की बढ़त के साथ 1,51,232 इकाई रहा। कुल बिक्री में बजाज ऑटो की जुलाई में घरेलू वाहन बिक्री 13% की गिरावट आयी, जबकि निर्यात 8% बढ़ा।
दूसरी ओर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,517.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 2,490.00 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 2,475.95 रुपये तक गिरा है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 36.00 रुपये या 1.43% की कमजोरी के साथ 2,481.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,806.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,145.55 रुपये और निचला स्तर 2,400.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख