शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 7% गिरावट

जुलाई 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 7% की गिरावट दर्ज की गयी।
कंपनी ने जुलाई 2018 में पहियों की रिम की 13.59 लाख इकाइयों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 12.59 लाख इकाइयाँ बेचीं। जुलाई में स्टील स्ट्रिप्स के रिम कारोबार को जिन क्षेत्रों से सबसे अधिक झटका लगा, उनमें ट्रक (-37%), यात्री वाहन (-17%) और ट्रैक्टर (-9%) शामिल हैं।
इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 185.07 करोड़ रुपये से 12.04% की गिरावट के साथ 162.77 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के शुद्ध कारोबार में भी गिरावट आयी, जो 152.79 करोड़ रुपये से 11.80% घट कर 134.75 करोड़ रुपये रह गया।
बिक्री घटने से स्टील स्ट्रिप्स का शेयर सुबह से ही दबाव में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 784.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 776.40 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 771.15 रुपये तक गिरा।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 11.40 रुपये या 1.45% की कमजोरी के साथ 773.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,205.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,249.55 रुपये और निचला स्तर 724.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख