शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 12.6% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 12.6% की बढ़त दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 2,818.68 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 3,173.94 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 10,874.59 करोड़ रुपये से 5.9% बढ़ कर 11,502.82 करोड़ रुपये हो गयी।
आईटीसी का एबिटा 8.7% बढ़ कर 4,565.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 110 आधार अंक बढ़ कर 39.7% रह गया। आईटीसी की अन्य आमदनी भी 53.6% बढ़ कर 620.2 करोड़ रुपये रही। विभिन्न आयामों पर नजर डालें तो साल दर साल आधार पर ही आईटीसी की सिगरेट आमदनी 5.9% बढ़ कर 5,433.4 करोड़ रुपये, एफएमसीजी (सिगरेट को छोड़ कर) 6.6% बढ़ कर 3,060.05 करोड़ रुपये, होटल कारोबार 15% अधिक 392.59 करोड़ रुपये, कृषि आमदनी 14.6% बढ़ कर 3,611.23 करोड़ रुपये और पेपरबोर्ड, पेपर और पैकेजिंग आमदनी 12.6% की बढ़ोतरी के साथ 1,527.53 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आईटीसी के नतीजों को आमदनी और मुनाफे के मामले अनुमान के करीब बताया है। मगर आईटीसी के मार्जिन अनुमान से बेहतर रहे।
दूसरी तरफ बीएसई में आईटीसी का शेयर शुक्रवार को 3.00 रुपये या 1.12% की बढ़ोतरी के साथ 264.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,24,753.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 322.70 रुपये और निचला स्तर 263.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख