शेयर मंथन में खोजें

घटती बिक्री के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने की 1,000 कर्मचारियों की छटनी

खबरों के अनुसार लगातार घटती बिक्री के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 1,000 अस्थायी कर्मचारियों की छँटनी कर दी है।

साथ ही खबर यह भी है कि मारुति की योजना नयी भर्तियों को रोकने की भी है। मारुति इस समय चल रही मंदी से निपटने के लिए लागत कम करने के और भी कई लागत उपायों पर विचार कर रही है।
मारुति को चल रही मंदी और कम होती बिक्री के बीच हाल के महीनों में अपना उत्पादन भी घटाना पड़ा है।
साल दर साल आधार पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की जुलाई बिक्री में 33.5% की गिरावट आयी। जुलाई 2018 में 1,64,369 वाहनों के मुकाबले जुलाई 2019 में मारुति ने 1,09,264 वाहन बेचे। घरेलू बिक्री में भारी गिरावट से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई।

उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 5,692.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 5,610.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 5,455.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों के न्यूनतम भाव (5,447.00 रुपये के) काफी करीब है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 135.25 रुपये या 2.38% की कमजोरी के साथ 5,557.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,67,843.23 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 9,470.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख