शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के मुनाफे में 31.8% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के मुनाफे में 31.8% की बढ़ोतरी हुई है।

बर्जर पेंट्स को वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 133.88 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में 176.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,499.44 करोड़ रुपये से 15.93% बढ़ कर 1,738.41 करोड़ रुपये हो गयी।
इसी दौरान कंपनी के कुल व्यय 1,295.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.28% की बढ़ोतरी के साथ 1,467.38 करोड़ रुपये के रहे।
आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी के बीच बर्जर पेंट्स के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी हुई। बीएसई में बर्जर पेंट्स का शेयर 333.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 336.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 351.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 13.80 रुपये या 4.14% की बढ़त के साथ 347.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,741.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का निचला स्तर 260.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख