शेयर मंथन में खोजें

टाइटन (Titan) के शुद्ध लाभ में 6.2% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन (Titan) के मुनाफे में 6.17% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कारोबारी साल 2018-19 की इसी तिमाही में 349.17 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 370.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान टाइटन की शुद्ध आमदनी 4,354.52 करोड़ रुपये से 14.72% की बढ़त के साथ 4,995.54 करोड़ रुपये हुई। वहीं कंपनी का एबिटा साल दर साल आधार पर ही 13.8% की बढ़त के साथ 564 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 10 आधार अंक घट कर 11.4% रह गया।
साल दर साल आधार पर ही अप्रैल-जून तिमाही में टाइटन की आभूषण आमदनी 13.3% की बढ़ोतरी के साथ 4,047 करोड़ रुपये, घड़ी कारोबार 20.4% अधिक 594 करोड़ रुपये और चश्मा व्यापार आमदनी 13.1% अधिक 149 करोड़ रुपये रही।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक टाइटन के वित्तीय आँकड़े नरम रहे, जिनमें नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।
उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 1,036.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,029.70 रुपये पर खुल कर बेहतर नतीजों के सहारे 1,070.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 1.25 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 1,038.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 92,156.64 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 1,340.75 रुपये और निचला स्तर 731.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख