शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया यूके की बीपी (BP) के साथ संयुक्त उद्यम करार

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने यूके की बहुराष्ट्रीय तेल-गैस कंपनी बीपी (BP) के साथ नये संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए करार किया है।

दोनों कंपनियों ने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए भारत में एक खुदरा सेवा स्टेशन नेटवर्क स्थापित करने और एयरलाइनों को वाणिज्यिक विमानन टरबाइन ईंधन की आपूर्ति करने के लिए समझौता किया है।
नये उद्यम के जरिये अगले पाँच सालों में 5,500 पेट्रोल पम्प स्थापित किये जायेंगे। नये ईंधन खुदरा संयुक्त उद्यम में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 51% होगी, जबकि बीपी के पास 49% रहेगी। इस संयुक्त उद्यम में रिलायंस का विमानन ईंधन कारोबार भी शामिल होगा, जो वर्तमान में पूरे भारत में 30 से अधिक हवाई अड्डों पर मौजूद है।
दूसरी ओर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में रिलायंस का शेयर 1,128.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,127.80 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 5.50 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 1,122.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,11,562.68 करोड़ रुपये है।
वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 1,017.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख