शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने की घोषणा से एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) कमजोर

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर में 2% की गिरावट देखने को मिल रही है।

डी-मार्ट (D-Mart) नामक खुदरा सुपरमार्केट श्रृंख्ला संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक और प्रमोटर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहे हैं। न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों का पालन करने के लिए दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 62.3 लाख शेयर (0.99% हिस्सेदारी) बेचेंगे।
शेयरों की बिक्री 8 अगस्त से 14 सितंबर के बीच या सभी इक्विटी शेयरों की बिक्री को पूरा करने की वास्तविक तारीख तक की जायेगी। प्रमोटर और प्रमोटर समूह की जून 2019 तक एवेन्यू सुपरमार्ट्स में 81.20% हिस्सेदारी है, जिसमें राधाकिशन दमानी भी शामिल हैं, जिनके पास कंपनी की 38.41% हिस्सेदारी है।
बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,489.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,467.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,451.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 12 बजे यह 29.75 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 1,460.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 91,125.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,696.15 रुपये और निचला स्तर 1,126.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख