शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) के मुनाफे में 6% बढ़ोतरी, शेयर चढ़ा

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा 451.25 करोड़ रुपये से बढ़ कर 478.19 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सिप्ला की शुद्ध आमदनी 3,845.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.3% बढ़ कर 3,894.46 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर ही सिप्ला का एबिटा 24.5% की बढ़ोतरी के साथ 904.64 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 424 आधार अंक बढ़ कर 22.7% रहा।
उत्तर अमेरिका में सिप्ला की आमदनी 67% अधिक 1,110 करोड़ रुपये और घरेलू कारोबार 12.2% अधिक 1,355 करोड़ रुपये का रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक अपेक्षाकृत कम घरेलू फॉर्मुलेशंस आमदनी के कारण सिप्ला की शुद्ध आमदनी अंदाजे से कम रही। मगर अपेक्षित सकल मार्जिन के सहारे इसका मुनाफा अनुमान के करीब रहा।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 500.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 501.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 525.05 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 18.80 रुपये या 3.76% की मजबूती के साथ 519.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,825.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 678.00 रुपये और निचला स्तर 483.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख