शेयर मंथन में खोजें

लगातार छठे महीने मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने घटाया उत्पादन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जुलाई में लगातार छठे महीने अपने वाहन उत्पादन में कटौती की।

साल दर साल आधार पर जुलाई में अपने उत्पादन में 25.15% की कटौती की। जुलाई 2018 में 1,78,533 वाहनों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में मारुति ने 1,33,265 वाहनों का उत्पादन किया। मारुति के यात्री वाहनों का उत्पादन 1,75,456 इकाई से 25.6% घट कर 1,30,541 इकाई रह गया।
इनमें कॉम्पैक्ट और छोटे वाहनों (जिसमें डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस, ऑल्टो और न्यू वैगनआर शामिल हैं) का उत्पादन 1,27,715 इकाई के मुकाबले 25% घट कर 95,733 इकाई रह गया।
वहीं मारुति के उपयोगिता वाहनों के उत्पादन में 21.26% की गिरावट आयी, जबकि मध्य आकार वाली सिएज की मारुति ने 7,115 इकाइयों के मुकाबले 3,077 इकाइयाँ तैयार की। मारुति सुजुकी का हल्के कारोबारी वाहनों (सुपर कैरी) का उत्पादन 3,077 इकाई के मुकाबले 11.47% घट कर 2,724 इकाई रहा।
उधर बीएसई में मारुति का शेयर 5,778.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 5,730.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 5,840.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 75.45 रुपये या 1.31% की बढ़ोतरी के साथ 5,854.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,76,716.84 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,470.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख