शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को हुआ अप्रैल-जून तिमाही में 216.2 करोड़ रुपये का घाटा

2019 की अप्रैल-जून तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 216.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही मे कंपनी 155.58 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 5,790.1 करोड़ रुपये से 23.7% घट कर 4,531.7 करोड़ रुपये रह गयी।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बीएचईएल के नतीजे कमजोर रहे, जिनमें घाटा अंदाजे से ज्यादा और आमदनी अनुमान से कम रही। ब्रोकिंग फर्म ने बीएचईएल के लिए 6,376.1 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 153.6 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया था।
बीएचईएल की एबिटा हानि 266.7 करोड़ रुपये की रही, जबकि अन्य आमदनी 18.5% की गिरावट के साथ 145.5 करोड़ रुपये रह गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर शुक्रवार को 1.25 रुपये या 2.15% की कमजोरी के साथ 58.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बीएचईएल की बाजार पूँजी 19,812.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 54.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख