शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के मुनाफे में 41.5% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शुद्ध लाभ में 41.48% की गिरावट आयी है।

2018 की समान अवधि में 3,075.06 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,799.59 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि भारत पेट्रोलियम की कुल आमदनी 83,605.07 करोड़ रुपये से 4.01% की बढ़त के साथ 86,956.29 करोड़ रुपये हो गयी।
भारत पेट्रोलियम का सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 7.49 डॉलर प्रति के मुकाबले 2.81 प्रति डॉलर रह गया, जिससे इसके मुनाफे पर असर पड़ा है। जीआरएम, एक तेल रिफाइनरी द्वारा उत्पादित माल के मूल्य और उत्पादन में उपयोग की जाने वाली कच्चे माल की कीमत के बीच का अंतर है।
भारत पेट्रोलियम का एबिटा 35.14% की गिरावट के साथ 2,981.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6.9% से घट कर 3.9% रह गया। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही कंपनी का रिफाइनरी उत्पादन 9.2% की गिरावट के साथ 7.45 मिलियन मेट्रिक टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर शुक्रवार को 3.35 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 346.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 75,186.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 421.30 रुपये और निचला स्तर 239.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख