शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनएचपीसी, बीएचईएल, भारत पेट्रोलियम, पीएनसी इन्फ्रा और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनएचपीसी, बीएचईएल, भारत पेट्रोलियम, पीएनसी इन्फ्रा और ओएनजीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - ग्लेनमार्क फार्मा, ओएनजीसी, सन फार्मा, कोल इंडिया, एलेम्बिक, बॉश, नाल्को, भारत फोर्ज, भारत रोड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, वक्रांगी, वर्धमान टेक्सटाइल्स, शिल्पा मेडिकेयर, बजाज हिंदुस्तान शुगर, गैलेंट इस्पात, अशोका बिल्डकॉन, गुजरात नर्मदा वैली, होटल लीला, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, इन्फो एज और डीबी रियल्टी
एनएचपीसी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 16.2% अधिक 989.3 करोड़ रुपये रहा।
बीएचईएल - कंपनी को अप्रैल-जून में 217.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
भारत पेट्रोलियम - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 65.6% घट कर 1,075 करोड़ रुपये रह गया।
सेल - तिमाही मुनाफे में 87.3% और आमदनी में 6.8% की गिरावट दर्ज की गयी।
सनटेक रियल्टी - साल दर साल आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 51.4% की गिरावट के साथ 33.2 करोड़ रुपये रह गया।
सद्भाव इन्फ्रा - कंपनी को अप्रैल-जून में 70.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बॉम्बे बर्मा - तिमाही मुनाफा 82.7% की बढ़ोतरी के साथ 122.12 करोड़ रुपये रहा।
वीआरएल लॉजिस्टिक्स - तिमाही मुनाफा 13.5% बढ़ कर 27.45 करोड़ रुपये रहा।
पीएनसी इन्फ्रा - 117.6 करोड़ रुपये के मुकाबले तिमाही मुनाफा 51.8% बढ़ कर 178.5 करोड़ रुपये रहा।
आंध्र बैंक - बैंक ने अपनी एमसीएलआर में कटौती की। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख