शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) के मुनाफे में मामूली वृद्धि

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 0.6% की मामूली बढ़त दर्ज की गयी है।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,588.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में एनटीपीसी ने 2,602.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 22,703.6 करोड़ रुपये से 6.6% बढ़ कर 24,192.6 करोड़ रुपये रही।
कंपनी का सकल विद्युत उत्पादन 68.5 अरब इकाइयों के मुकाबले 1% घट कर 68.2 अरब इकाई रहा। तिमाही में एनटीपीसी का औसत विद्युत शुल्क 3.63 रुपये प्रति किलोवाट घंटा रहा।
कंपनी का कोयला आधारित परियोजनाओं का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) या क्षमता उपयोग 78% से घट कर 73.9% रह गया। एनटीपीएस का एबिटा 8.4% बढ़ कर 6,452.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 44 आधार अंक बढ़ कर 26.7% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योटिज ने एनटीपीसी के नतीजों को अपने अनुमान के करीब बताया है।
उधर मंगलवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 121.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 123.00 रुपये के भाव पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 114.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 10.05 बजे एनटीपीसी का शेयर 4.65 रुपये या 3.83% की कमजोरी के साथ 116.65 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,15,568.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.19 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख