शेयर मंथन में खोजें

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे में 77% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही की तुलना में 2019-20 की समान अवधि में प्रमुख ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड उत्पादक ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे में 77% की भारी गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने 957 करोड़ रुपये से मुकाबले 220 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। ग्रेफाइट इंडिया की शुद्ध आमदनी भी 1,965 करोड़ रुपये से 51% की गिरावट के साथ 967 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा 1,466 करोड़ रुपये से 76% घट कर 352 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 75% के मुकाबले घट कर 36% रह गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ग्रेफाइट इंडिया के नतीजों को नरम बताया है, जिनमें आमदनी, एबिटा और मुनाफा अनुमान से कम रहे। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के लिए 310.7 करोड़ रुपये के मुनाफे और 439 करोड़ रुपये के एबिटा का अनुमान लगाया था।
उधर मंगलवार को बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 316.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 280.00 रुपये के भाव पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका निचला स्तर भी रहा है। करीब पौने 11 बजे ग्रेफाइट का शेयर 16.05 रुपये या 5.08% की कमजोरी के साथ 300.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,862.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,126.40 रुपये और निचला स्तर 255.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख