शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुनाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुनाफा दोगुने से अधिक रहा।

वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में 23.34 करोड़ रुपये के मुकाबले अपोलो हॉस्पिटल्स ने 49.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 2,215.11 करोड़ रुपये से 16.6% अधिक 2,581.75 करोड़ रुपये हो गयी।
अपोलो हॉस्पिटल्स का स्वास्थ्य सेवा एबिटा 25% की बढ़ोतरी के साथ 231.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.86% के मुकाबले 12.3% रहा।
स्टैंडअलोन नतीजों में देखें तो कंपनी के मुनाफे में 31.8% और शुद्ध आमदनी में 16.7% की बढ़ोतरी हुई। इन नतीजों के संदर्भ में प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल्स की आमदनी अनुमान के करीब रही। मगर एबिटा और मुनाफा भारतीय लेखा मानक 116 लागू किये जाने के कारण प्रभावित हुआ।
अपोलो हॉस्पिटल्स के विभिन्न कारोबारों पर नजर डालें तो इसकी दवा आमदनी 18.5% अधिक 1,056.8 करोड़ रुपये और हॉस्पिटल आमदनी 15.1% की बढ़त के साथ 1,172.6 करोड़ रुपये रहा।
बेहतर नतीजों से अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,322.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,385.00 रुपये पर खुल कर 1,444.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 83.40 रुपये या 6.31% की मजबूती के साथ 1,405.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख