शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 3.9% की गिरावट दर्ज की गयी।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,144 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ओएनजीसी ने 5,904 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इस दौरान ओएनजीसी की शुद्ध आमदनी 27,213 करोड़ रुपये से 2.4% की वृद्धि के साथ 26,555 करोड़ रुपये रही। बता दें कि ओएनजीसी के नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं।
ओएनजीसी का क्रूड तेल उत्पादन 6.21 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) से 5.6% की गिरावट के साथ 5.86 एमएमटी और गैस उत्पादन 6.19 बीसीएम (अरब घन मीटर) से 3.7% की बढ़ोतरी के साथ 6.42 बीसीएम रहा। इसके अलावा ओएनजीसी की कच्चे तेल पर वसूली 71.49 डॉलर प्रति बैरल से 7.3% की गिरावट के साथ 66.30 डॉलर प्रति बैरल रह गयी। हालाँकि नेचुरल गैस पर वसूली प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) 3.06 डॉलर से 20.6% की वृद्धि के साथ 3.69 डॉलर रही।
दूसरी ओर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 128.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 129.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 126.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 127.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर ओएनजीसी की बाजार पूँजी 1,63,752.08 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख