शेयर मंथन में खोजें

भारी घाटे के कारण 16 सालों के निचले स्तर तक गिरा आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का शेयर

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 3,801 करोड़ रुपये का जोरदार घाटा हुआ।

भारी घाटे के कारण बैंक का शेयर आज 16 सालों से अधिक अवधि के निचले स्तर (23.80 रुपये) तक फिसल गया। 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में भी आईडीबीआई बैंक को 2,410 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इस दौरान बैंक की शुद्ध आमदनी 1,639 करोड़ रुपये से 11.1% की गिरावट के साथ 1,458 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसके एनपीए अनुपात में सुधार हुआ है। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 30.78% से घट कर 29.12% और शुद्ध एनपीए अनुपात 18.76% से गिर कर 8.02% रह गया। हालाँकि 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले इन अनुपातों में बढ़ोतरी हुई है।
आईडीबीआई बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में एनपीए अनुपात 6% के अंदर लाने की उम्मीद जतायी है।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 27.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 25.30 रुपये पर खुल कर 23.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 2.20 रुपये या 8.10% की कमजोरी के साथ 24.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,302.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 65.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख