शेयर मंथन में खोजें

जेगुआर लैंड रोवर के कमजोर प्रदर्शन के कारण केयर ने घटायी टाटा मोटर्स की रेटिंग

प्रमुख रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लंबी अवधि की रेटिंग घटा दी है।

रेटिंग एजेंसी ने जेगुआर लैंड रोवर के कमजोर प्रदर्शन के कारण यह फैसला लिया। केयर ने टाटा मोटर्स की लंबी अवधि रेटिंग (बैंक सुविधाएँ, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर) की रेटिंग केयर एए/स्थिर से घटा कर केयर एए-/नकारात्मक कर दी है। हालाँकि इसने कंपनी की छोटी अवधि रेटिंग (बैंक सुविधा, वाणिज्यिक पत्र) के लिए केयर ए1+ रेटिंग ही बरकरार रखी है।
हालाँकि रेटिंग में कटौती के बावजूद टाटा मोटर्स का शेयर हरे निशान में है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 120.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह गिरावट के साथ 119.95 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.70 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 121.45 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर टाटा मोटर्स की बाजार पूँजी 35,037.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 116.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख