शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना नहीं

देश में सर्वाधिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी (Blu Smart Mobility) में हिस्सेदारी खरीदने की किसी योजना से इंकार किया है।

ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी एक ई-मोबिलिटी स्टार्ट-अप है। कई खबरें आ रही थीं कि हीरो मोटोकॉर्प ने ब्लू स्मार्ट द्वारा पूँजी जुटाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। मगर अब हीरो मोटोकॉर्प ने सफाई देते हुए ऐसी किसी भी योजना या इस संबंध में किसी एजेंसी अथवा व्यक्ति से संपर्क करने से भी इंकार कर दिया है।
खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी ने दावा किया था कि उसने जिटो एंजेल नेटवर्क के नेतृत्व में कई निवेशकों से एक एंजेल दौर में 22 लाख डॉलर जुटाये थे।
दूसरी ओर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,632.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 2,660.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 2,671.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 26.25 रुपये या 1.00% की मजबूती के साथ 2,659.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर हीरो मोटोकॉर्प की बाजार पूँजी 53,107.38 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,400.00 रुपये और निचला स्तर 2,228.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख