शेयर मंथन में खोजें

6 सितंबर को खुलेगा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का बायबैक इश्यू

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का बायबैक (Buyback) इश्यू 6 सितंबर को खुलेगा।

6 सितंबर को खुल कर अदाणी पोर्ट्स का बायबैक इश्यू 20 सितंबर को बंद होगा, जिसमें कंपनी 2 रुपये प्रति वाले 3,92,00,000 इक्विटी शेयर खरीदेगी। इश्यू में शेयरों की वापस खरीदारी के लिए 500 रुपये का भाव रखा गया है।
यानी बायबैक इश्यू पर अदाणी पोर्ट्स 19,60,00,00,000 रुपये खर्च करेगी।
उधर बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 349.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 363.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 370.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 18.70 रुपये या 5.35% की मजबूती के साथ 368.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 76,231.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख