शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने बंद किया 8,260 करोड़ रुपये का बायबैक इश्यू

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के निदेशक मंडल ने 8,260 करोड़ रुपये का बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) इश्यू बंद करने का निर्णय लिया है।

इन्फोसिस द्वारा स्वीकृत इश्यू के लगभग पूर्ण आकार का उपयोग करते हुए आईटी कंपनी के बोर्ड की समिति ने 8,260 करोड़ रुपये के बायबैक ऑफर को बंद करने की मंजूरी दे दी है। जनवरी में कंपनी ने अधिकतम 8,260 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद वापसी का निर्णय लिया था, जिसमें प्रति शेयर ज्यादा से ज्यादा 800 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का भाव रखा गया था।
इस खबर का इन्फोसिस के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 802.90 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 791.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद बाजार में बढ़ोतरी के बावजूद इन्फोसिस का शेयर और कमजोर हुआ है।
करीब साढ़े 10 बजे इन्फोसिस का शेयर 18.70 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 784.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,36,623.95 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 809.95 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख