शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) करेगी 2,578.5 करोड़ रुपये का निवेश

मंगलवार को पावर ग्रिड (Power Grid) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में राजस्थान में एक सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 2,578.5 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी गयी। कंपनी राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए यह निवेश करेगी, जिसके दिसंबर 2020 तक शुरू होने की उम्मीद है।
इस खबर से पावर ग्रिड का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 206.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 207.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 211.20 रुपये तक ऊपर गया है। 11.20 बजे के करीब पावर ग्रिड के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.85% की मजबूती के साथ 208.10 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,08,843.22 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 216.20 रुपये और निचला स्तर 173.05 रुपये रहा है।
अक्टूबर 1989 में शुरू की गयी सरकारी विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड के ट्रांसमिशन नेटवर्क में लगभग 1,53,635 सर्किट किलोमीटर और 243 ईएचवीएएसी और एचवीडीसी सबस्टेशन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख