शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा सकेगी शेयर पूँजी

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को अधिकृत शेयर पूँजी 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

मंगलवार को आयोजित कंपनी की वार्षिक आम बैठक में 92% से अधिक शेयरधारकों द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बढ़ी हुई अधिकृत शेयर पूँजी से कंपनी को अतिरिक्त पूँजी जुटाने की मिलेगी। कंपनी की मौजूदा अधिकृत शेयर पूँजी सीमा 30,293 करोड़ रुपये है।
शेयर पूँजी में वृद्धि के प्रस्ताव से पहले वोडाफोन आइडिया को 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी मिली हुई है। इसके लिए कंपनी अतिरिक्त शेयर जारी करेगी। शेयरधारकों ने भारती इन्फ्राटेल और इंडस टावर के साथ वोडाफोन आइडिया के उस प्रस्तावित सौदे को भी मंजूरी दे दी, जिसके तहत यह इंडस टावर में 11.15% हिस्सेदारी बेचेगी।
दूसरी ओर बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 5.01 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 4.98 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 4.93 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.02 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 4.99 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,310.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 32.01 रुपये और निचला स्तर 4.83 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख