शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को धोखाधड़ी के आरोपों पर सेबी ने दी क्लीन चिट

बाजार नियामक सेबी (SEBI) से क्लीन चिट मिलने से सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) के शेयर में करीब 5.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी को सेबी ने धोखाधड़ी के आरोपों पर क्लीन चिट दी है। सेबी ने एक व्हिसलब्लोअर के आरोपों पर सन फार्मा द्वारा कथित प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन की जाँच की थी। मगर जाँच के बाद सेबी ने आरोपों को निराधार पाया।
यह मामला कथित तौर पर सन फार्मा की मुख्य वितरक और सहायक कंपनी, आदित्य मेडिसेल्स और सन फार्मा द्वारा विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड के जरिये 2004 में जुटाये गये 42,000 करोड़ रुपये के डायवर्जन को लेकर था।
उधर बीएसई में सन फार्मा का शेयर 412.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 428.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 436.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 21.80 रुपये या 5.28% की वृद्धि के साथ 434.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,04,260.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 678.80 रुपये और निचला स्तर 350.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख