शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ साझेदारी का विस्तार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता बहुराष्ट्रीय कंपनी विप्रो (Wipro) ने गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ साझेदारी का विस्तार किया है।

गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म (Google Cloud Platform) या जीसीपी गूगल द्वारा पेश किया गया क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं का एक सूट है। विप्रो ने वैश्विक उद्यमों के लिए क्लाउड अपनाने और डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी का विस्तार किया है।
सॉफ्टवेयर सेवाओं निर्यातक विप्रो ने कहा कि कंपनी के पास जीसीपी पर केंद्रित एक समर्पित व्यवसाय है, जो उद्यमों के लिए व्यापार और प्रौद्योगिकी परिवर्तन (Technology Transformation) में सहयोग करता है।
दूसरी ओर बीएसई में विप्रो का शेयर 249.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 250.00 रुपये पर खुल कर धीरे-धीरे गिरता हुआ 249.20 रुपये तक आया, मगर करीब 10.40 बजे से इसने ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है।
करीब 11 बजे विप्रो के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 250.65 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,51,276.29 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 301.55 रुपये और निचला स्तर 220.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख