शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए की मंजूरी से ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) में मजबूती

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के शेयर में करीब 1% की बढ़ोतरी दिख रही है।

ग्लेनमार्क की अमेरिकी इकाई ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए (Glenmark Pharma, USA) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को यह मंजूरी पिमक्रोलिमस क्रीम (Pimecrolimus Cream) के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल एक्जिमा (एटोपिक जिल्द की सूजन) जैसे त्वचा की कुछ स्थितियों के लिए किया जाता है। यह क्रीम एक अन्य अमेरिकी दवा कंपनी बॉश हेल्थ (Bausch Health) की एलिडेल (Elidel) क्रीम का जेनेरिक संस्करण है।
आँकड़ों के अनुसार जुलाई 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में एलिडेल का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 19.88 करोड़ डॉलर का रहा। इसके साथ ही ग्लेनमार्क के पोर्टफोलियो में ऐसे उत्पादों की संख्या 160 हो गयी है, जिनकी अमेरिका में बिक्री के लिए कंपनी के पास यूएसएफडीए की मंजूरी है।
इस खबर से ग्लेनमार्क के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर 383.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 388.95 रुपये पर खुल कर 380.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 3.50 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 387.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,919.91 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 711.55 रुपये और निचला स्तर 353.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख