शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने लिया शेयर पूँजी आधार में 37% बढ़ोतरी का निर्णय

शुक्रवार को निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में बैंक का अधिकृत शेयर पूँजी आधार 37% बढ़ा कर 1,100 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया गया। यह निर्णय निवेशकों से अधिक पूँजी जुटाने के लिए लिया गया है, जिससे बैंक को लोन ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऋण पूँजी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही बैंक ने प्रत्याशित निवेशकों से भविष्य में पूँजी जुटाने के लिए बातचीत करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवनीत गिल को अधिकार भी सौंपे।
इससे पहले यस बैंक ने हाल ही में एक क्यूआईपी इश्यू से 1,930 करोड़ रुपये जुटाये थे। बैंक का क्यूआईपी इश्यू 08 अगस्त को खुल कर 14 अगस्त को बंद हुआ, जिसमें बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 23.1 करोड़ इक्विटी शेयरों को 83.55 रुपये प्रति की दर से आवंटित करके 1,930 करोड़ रुपये जुटाये गये।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 2.15 रुपये या 3.75% की मजबूती के साथ 59.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 15,174.34 करोड़ रुपये है। वहीं यस बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 369.85 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 53.15 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख