शेयर मंथन में खोजें

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन से खरीदी 60 एकड़ जमीन

रियल एस्टेट डेवलपर ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने ठाणे (महाराष्ट्र) में 60 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने 889.5 करोड़ रुपये का यह सौदा दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा (

Pharma) के साथ किया है।
ओबेरॉय रियल्टी ने घोषणा की है कि इसने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा से ठाणे में 2,40,140 वर्ग मीटर (करीब 60 एकड़) जमीन खरीदी है। ओबेरॉय रिटल्टी ने जमीन का पंजीकरण और अधिकार हासिल कर लिया है।
ओबेरॉय रियल्टी ने भी जानकारी दी है कि लगभग 1,410 वर्ग मीटर भूमि का एक छोटा टुकड़ा भी कंपनी के पक्ष में स्थानांतरित किया जाना है, जो बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) द्वारा पारित एक स्टे ऑर्डर के कारण रुका हुआ है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को ओबेरॉय रियल्टी का शेयर 18.95 रुपये या 3.45% की मजबूती के साथ 568.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,665.33 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 641.70 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 351.75 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख