शेयर मंथन में खोजें

तो आरईसी (REC) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

बिजली क्षेत्र की सरकारी इन्फ्रा वित्त कंपनी आरईसी (REC) को शेयरधारकों ने हरी झंडी दिखा दी है।

शेयरधारकों ने आरईसी को अगले एक साल के भीतर प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बॉन्ड या डिबेंचर जारी करके 75,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।
आरईसी यह पूँजी एक या एक से अधिक किस्तों में जुटायेगी। गुरुवार 29 अगस्त को आरईसी की सालाना आम बैठक हुई, जिसमें कंपनी के शेयरधारकों ने पूँजी जुटाने के प्रस्ताव हरी झंडी दिखायी।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को आरईसी का शेयर 5.45 रुपये या 3.93% की मजबूती के साथ 144.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,478.32 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 169.55 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर 94.25 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख