शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प - साल दर साल आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की अगस्त बिक्री में 20.6% की गिरावट दर्ज की गयी।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने अपनी मौजूद एक वर्षीय एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती की है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की अगस्त बिक्री में 25% की गिरावट आयी है।
मारुति सुजुकी - कंपनी ने अगस्त में उत्पादन में 33.9% की कटौती की।
आयशर मोटर्स - अगस्त में कंपनी की बिक्री 52,904 इकाई रही।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की घरेलू अगस्त बिक्री साल दर साल आधार पर घट कर आधी रह गयी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - कंपनी ने संचार विभाग के खिलाफ अवमानना याचिका वापस ले ली।
कॉफी डे एंटरप्राइजेज - कंपनी ने अपनी वित्तीय जाँच करने के लिए पूर्व सीबीआई डीजी अशोक मल्होत्रा को नियुक्त किया।
एसपीएमएल इन्फ्रा - कंपनी को 177.4 करोड़ रुपये की पोषित बिजली परियोजना मिली। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख