शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो (Indigo) और सोनीलिव (SonyLIV) मिल कर पेश करेंगी मोबाइल इनफ्लाइट मनोरंजन

खबरों के अनुसार विमानन सेवा प्रदाता इंडिगो (Indigo) ने अपनी घरेलू उड़ानों में मोबाइल इनफ्लाइट मनोरंजन (Mobile Inflight Entertainment) की सुविधा देने के लिए वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) के साथ करार किया है।

इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए इंडिगो अपने यात्रियों को बोर्डिंग काउंटर पर एक लिंक प्रदान करेगी, जिसके माध्यम से वे 25 रुपये में सोनीलिव के साप्ताहिक सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकेंगे। जैसा कि यह एक साप्ताहिक सब्सक्रिप्शन होगा तो एक बार लेने के बाद यात्री इसे अपने डिवाइस पर देख सकते हैं, भले ही वह उड़ान में हो या नहीं।
यात्रियों को पहले इसे बोर्डिंग एरिया या चेक-इन एरिया में सब्सक्राइब करना होगा, फिर कंटेंट को अपने मोबाइल फोन या किसी अन्य पर्सनल डिवाइस पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वे कंटेंट को ऑफलाइन या एयरप्लेन मोड में फ्लाइट के अंदर देख सकेंगे।
बीएसई में इंडिगो का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,641.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,616.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला।
अंत में यह 8.20 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 1,633.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 62,814.46 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,716.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 697.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 5 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख