शेयर मंथन में खोजें

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के पीथमपुर संयंत्र को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

दवा कंपनी यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के पीथमपुर संयंत्र को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

02 से 05 सितंबर तक जाँच के बाद यूएसएफडीए ने कंपनी की इस सक्रिय दवा सामग्री (Active Pharmaceutical Ingredients) या एपीआई सुविधा को बिना किसी टिप्पणी के मंजूरी दे दी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में यूनिकेम लैब का शेयर 6.20 रुपये या 3.65% की मजबूती के साथ 176.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,240.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.75 रुपये और निचला स्तर 158.35 रुपये रहा है।
1944 में शुरू की गयी मुम्बई में स्थित यूनिकेम लैब भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख