शेयर मंथन में खोजें

वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) खरीद सकती है इंडियाफर्स्ट में 20.5% हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार अमेरिकी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (IndiaFirst Life Insurance) में अतिरिक्त 20.5% हिस्सेदारी खरीद सकती है।

वारबर्ग पिनकस बीमा कंपनी की यह हिस्सेदारी आंध्र बैंक (Andhra Bank) से खरीदेगी।
गौरतलब है कि वारबर्ग पिनकस के पास इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस की पहले से ही 26% हिस्स्सेदारी है। खबर के मुताबिक 20.5% हिस्सेदारी बेचने से आंध्र बैंक को 700 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो सकती है।
दूसरी तरफ बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 19.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 19.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 19.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.78% की मजबूती के साथ 19.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,819.75 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 33.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 17.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख