शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की इकाई ने शुरू की 150 मेगावाट की नयी सौर परियोजना

देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की सहायक इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) ने राजस्थान में 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का शुभारंभ किया है।

यह परियोजना राज्य की तहसील पोखरण के गाँव छायन में है। नयी परियोजना के शुभारंभ के साथ ही टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी की देश भर में संचालित अक्षय ऊर्जा क्षमता 2,628 मेगावाट हो गयी है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी को 2.72 रुपये प्रति किलोवाट के शुल्क पर यह क्षमता पिछले साल मई में मिली थी। इस सौर संयंत्र से बिजली की बिक्री के लिए महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण के साथ 25 वर्षीय विद्युत खरीद करार किया गया है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर 64.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 63.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 63.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 0.05 रुपये या 0.08% की मामूली वृद्धि के साथ 64.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,405.22 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा पावर का शेयर 86.15 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 50.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख