शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) : सहायक कंपनी ने बेचा बर्जर पेंट्स सिंगापुर में पूरा हिस्सा

बहुराष्ट्रीय पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) की सहायक इकाई एशियन पेंट्स इंटरनेशनल (Asian Paints International) या एपीआई ने बर्जर पेंट्स सिंगापुर (Berger Paints Singapore) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

एपीआई ने यह सौदा करीब 20.86 करोड़ रुपये में ऑस्ट्रेलिया की ओमेगा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट्स (Omega Property Investments) के साथ किया है।
बता दें कि बर्जर पेंट्स सिंगापुर एपीआई की ही सहायक कंपनी है, जिसकी सिंगापुर के कोटिंग्स बाजार में सीमित उपस्थिति है।
इस खबर के बीच एशियन पेंट्स का शेयर करीब 1% की मजबूती दिखा रहा है। बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,520.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 1,525.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,542.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 14.90 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 1,535.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर एशियन पेंट्स की बाजार पूँजी 1,47,280.02 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,621.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,119.60 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख