शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने सुरक्षित, पूरी तरह से प्रबंधित, मल्टी-चैनल, क्लाउड-आधारित सिस्को वेबएक्स संपर्क केंद्र (Cisco WebEx Contact Center) समाधान के लिए अमेरिकी नेटवर्क हार्डवेयर कंपनी सिस्को (Cisco) के साथ करार किया है।

यह संयुक्त कार्यक्रम एक एंड-टू-एंड (शुरू से अंत तक) प्रबंधित समाधान होगा, जिससे संपर्क केंद्र उपयोगकर्ताओं को टाटा कम्युनिकेशंस के 150 देशों में मौजूद वैश्विक नेटवर्क से एक सहज उपयोगकर्ता अनुभव मिलेगा।
साझेदारी से सिस्को वेबएक्स संपर्क केंद्र की वैश्विक पहुँच का विस्तार होगा। टाटा कम्युनिकेशंस और सिस्को के बीच यह साझेदारी दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंध पर आधारित है। टाटा कम्युनिकेशंस 2015 से सिस्को की एक सेवा (सीसीएएएस) भागीदार के रूप में एक प्रमुख संपर्क केंद्र रहा है।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 273.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 286.65 रुपये पर खुला, जो इसका दैनिक ऊपरी सर्किट है। कंपनी का शेयर इसी स्तर पर बरकरार है। करीब सवा 10 बजे भी यह 13.65 रुपये या 5.00% की बढ़ोतरी के साथ 286.65 रुपये के स्तर पर है। इस भाव पर टाटा कम्युनिकेशंस की बाजार पूँजी 8,169.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 400.43 रुपये और निचला स्तर 256.88 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख