शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ला सकती है 50 करोड़ डॉलर का विदेशी बॉन्ड इश्यू

खबरों के अनुसार जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) 50 करोड़ डॉलर का विदेशी बॉन्ड इश्यू ला सकती है।

खबरों के मुताबिक इसी सप्ताह विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी करके 50 करोड़ डॉलर (3,500 करोड़ रुपये) जुटा सकती है।
बॉन्ड इश्यू के जरिये जुटायी जाने वाली पूँजी का इस्तेमाल जेएसडब्ल्यू स्टील ऋण के पुनर्गठन और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। यह जेएसडब्ल्यू स्टील का तीसरा विदेशी बॉन्ड इश्यू होगा। इससे पहले कंपनी अप्रैल में बॉन्ड इश्यू लायी थी। खबर के मुताबिक जेएसडब्ल्यू स्टील ने इश्यू के लिए बुकरनर के रूप में 11 बैंकों की पहचान की है।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 237.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 254.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 254.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.85 रुपये या 2.46% की बढ़ोतरी के साथ 243.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 58,859.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 427.30 रुपये और निचला स्तर 201.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख