शेयर मंथन में खोजें

करीब 1% फिसला आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

आज बैंक शेयरों में हुई बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में करीब 1% की कमजोरी दर्ज की गयी।

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई में 445.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह लाल निशान में 443.00 रुपये पर खुला। शुरू में थोड़ी देर के लिए हरे निशान में आने के बाद करीब साढ़े 9 बजे के बाद से अंत तक यह कमजोर स्थिति में रहा।
अंत में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.35 रुपये या 0.98% की कमजोरी के साथ 440.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,84,746.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 450.00 रुपये और निचला स्तर 294.80 रुपये रहा है।
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने आज 5 लाख से अधिक शेयर आवंटित किये। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 5,40,320 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले 20 सितंबर को बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले ही 1,82,848 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की यूके और कनाडा में सहायक कंपनियाँ हैं। वहीं इसकी शाखाएँ अमेरिका, सिंगापुर, बहरेन, हॉन्ग-कॉन्ग, श्रीलंका, कतर, ओमान, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख