शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नये लोशन के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नये लोशन की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने क्लोबेटासोल प्रोपियोनेट लोशन (Clobetasol Propionate Lotion) के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी इस दवा का उत्पादन समूह के अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में करेगी।
इस दवा का उपयोग एक्जिमा, सोरायसिस, डर्मेटाइटिस, एलर्जी और दाने जैसी त्वचा की स्थितियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। क्लोबक्टासोल सूजन, खुजली और लालिमा को कम करता है, जो इस प्रकार की स्थितियों में हो सकता है।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर के शेयर ने 249.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 249.10 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में 245.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
1.30 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.15 रुपये या 1.26% की कमजोरी के साथ 246.05 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,189.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 403.75 रुपये और निचला स्तर 206.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख