शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) को मिली 105 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) को केरल में 105 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना मिली है।

परियोजना की स्थापना केरल के अलाप्पुझा जिले के कयाकमुलम में एनटीपीसी के एक जलाशय पर तैयार की जायेगी। परियोजना को 21 महीनों के भीतर ही चालू किया जाना है।
सौर ऊर्जा क्षेत्र में 29 वर्षों के अनुभव के साथ टाटा पावर दुनिया की प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनियों में से एक और भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है।
इस बीच बीएसई में टाटा पावर का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह सपाट 63.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में दबाव में ही दिख रहा है। करीब पौने 10 बजे टाटा पावर के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.94% की कमजोरी के साथ 61.30 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,067.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 50.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख